फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Retired SI cheated, withdrawing Rs 1.15 lakh from account by changing ATM card

Una News: रिटायर्ड एसआई से ठगी, एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.15 लाख रुपये

Fri, 24 Mar 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 24 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Retired SI cheated, withdrawing Rs 1.15 lakh from account by changing ATM card
अंब (ऊना)। सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर का एटीएम कार्ड बदलकर 1.15 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के गुलशन कुमार निवासी सपौरी ने शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। छह मार्च को सुबह 11 बजे वह हीरो बेकरी के समीप स्थित एसबीआई के एटीएम पर रुपये निकलवाने के लिए गए थे। उसने एटीएम मशीन में कार्ड को तीन चार बार स्वाइप किया, परंतु रुपये नहीं निकले थे। इस दौरान दो लड़के एटीएम के बाहर खड़े थे। जब वह एटीएम से रुपये निकालने के लिए अंदर थे तो वे दोनों भी अंदर भी आए गए। जब वह एटीएम का पिन नंबर डाल रहे थे तो दोनों पीछे खड़े होकर देख रहे थे। जब उन्होंने उन्हें कहा कि क्या देख रहे हो तो दोनों तुरंत बाहर चले गए। उन्हें शक है कि दोनों ने ही उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। एटीएम से उसके रुपये नहीं निकले तो वह एसबीआई शाखा अंब में गए। जहां एटीएम से पैसा न निकलने बारे में बैंक कर्मियों को बताया। इसके बाद उसने बाउचर के जरिए अपने खाते से 18 हजार रुपये निकलवाए। मैनेजर ने उनके अकाउंट की डिटेल देखकर बताया कि तो उसी दौरान उनके खाते से हिसार से स्वाइप मशीन से 75 हजार रुपये और मुबारिकपुर एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले गए थे। जब उसने अपना एटीएम कार्ड निकाल कर देखा तो पाया कि उस पर नाम कश्मीर सिंह लिखा हुआ था। जबकि उनका नाम गुलशन कुमार है।
विज्ञापन

बता दें कि ऊना शहर में भी इसी तरह एक महिला के साथ ठगी पेश आ चुकी है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एटीएम में धनराशि निकासी के दौरान चौकसी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed