फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Retired employees of Himachal are waiting for arrears since 94 months

Una News: 94 माह से एरियर के इंतजार में हिमाचल के सेवानिवृत्त कर्मचारी

Wed, 11 Jun 2025 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Retired employees of Himachal are waiting for arrears since 94 months
हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस सरकार, कर्मचारी और आम जनता परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी 94 माह से एरियर के इंतजार में हैं। कांग्रेस सरकार इन कर्मचारियों को न ही एरियर दे पाई है और न ही ग्रेच्युटी सहित मेडिकल बिलों का भुगतान किया गया। इससे कर्मचारी वर्ग में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। यह बात भाजपा के सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने बुधवार को प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि बेशक सरकार कर्मचारी हितैषी होने की बात करती है, लेकिन सरकार कर्मचारियों को राहत नहीं दे पाई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा बिल तीन-तीन साल से पेंडिंग पड़े हैं। कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को उपचार में दिक्कतें पेश आ रही हैं। राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों और आम लोगों से झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज तो हो गई, अब अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वर्ष 2016 से 2022 तक रिवाइज्ड पे स्कूल, एरियर और लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्युटेशन नहीं दिया गया। सरकार के पास कर्मचारियों और पेंशनरों के करोड़ों रुपये एरियर के रूप में फंसे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। कई सेवानिवृत्त कर्मचारी तो स्वर्ग तक सिधार चुके हैं। कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed