फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Restrictions will be imposed if Corona is not stopped

कोरोना नहीं थमा तो और लगेंगी पाबंदियां : डीसी

Tue, 30 Mar 2021 10:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Restrictions will be imposed if Corona is not stopped
ऊना। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है जो चिंता का विषय है। अगर कोरोना के मामलों में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो प्रशासन को और कड़ी पाबंदियां लगानी पड़ सकती हैं। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सितंबर में कोरोना संक्रमण के 806 और दिसंबर में 610 मामले और मार्च में 950 से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसको लेकर 8 अप्रैल को समीक्षा की जाएगी। डीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि 8 अप्रैल तक सभी प्रकार के आयोजनों पर पूर्णत: प्रतिबंध है। आयोजनों में अधिकतम 50 लोग तथा दाह संस्कार में अधिकतम 20 लोग भाग ले सकते हैं। इसकी पूर्वानुमति संबंधित एसडीएम से लेनी होगी। उन्होंने बताया कि गुगलैहड़ में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। इनकी हिस्ट्री एक बड़े आयोजन में भाग लेने से जुड़ी थी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति बाहरी राज्यों से घर में रहने या किसी प्रकार के आयोजन में भाग लेने आ रहा है तो उसका कोविड टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

राघव शर्मा ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है जो हमारे लिए चिंता का विषय है। पंजाब और महाराष्ट्र से आने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें। जिस किसी पंचायत में कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आता है वहां पंचायत प्रधान, उपप्रधान सहित पंचायत प्रतिनिधि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की निगरानी करें कि वह घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगेंगे टीके
डीसी ने कहा कि 1 अप्रैल के बाद के 45 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाना अनिवार्य होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार और उप स्वास्थ्य केंद्र में वीरवार को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

लापरवाही बरत रहे लोग
डीसी ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। लोग इसे सर्दी, जुकाम और बुखार समझ रहे हैं। इसके कारण लोग लापरवाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा कोरोना प्रोटोकॉल का पालना नहीं कर रहे हैं। इससे परिवार के सदस्यों को भी कोरोना संक्रमण का खतरा रहता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सजग रहने और अपनी-अपनी पंचायतों को कोरोना मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed