{"_id":"5767f5924f1c1b9a74b47f13","slug":"restriction-on-listing-mobile-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तलमेहड़ा में अब मोबाइल की घंटी नहीं बजेगी। शिक्षकों के स्कूल परिसर में मोबाइल फोन पर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को स्कूल में बाइक, स्कूटर सहित अन्य दोपहिया वाहन लाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
यह निर्णय शनिवार को स्कूल में आयोजित एसएमसी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान शिवम कुमार ने की। इस दौरान स्कूल में पेश आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। निर्णय लिया गया कि स्कूल में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए हर महीने के अंत में नवमी से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों का एक घंटे का टेस्ट लिया जाएगा। इसका पूरा रिकार्ड भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
तिमाही परीक्षाओं के बाद अगस्त में एक दिन अभिभावकों की बैठक निर्धारित की जाएगी, जिसमें अभिभावक स्कूल पहुंचकर बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट को देख सकें। इस अवसर पर बच्चों को जंक फूड से दूर रखने का आह्वान किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर न पड़े। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवमी से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों से पीटीए फंड लिया जाए। स्कूल में सेवादारों के पदों के भरने की मांग भी की गई। इस अवसर पर एसएमसी कमेटी के सदस्यों तरसेम लाल, विजय कुमार, सुनीता देवी, रजनी देवी, मीना कुमारी, शीतला देवी, मस्त राम, उषा देवी, सुनीता देवी, स्कूल स्टाफ के प्रवक्ता बलदेव राज, निशा देवी, कमलदेव, जीवन मोदगिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन