फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Remained cloudy, got relief from bright sunshine and heat

Una News: छाए रहे बादल, तेज धूप और गर्मी से मिली निजात

Mon, 05 May 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Remained cloudy, got relief from bright sunshine and heat
बंगाणा क्षेत्र में बारिश के बाद खेतों में जमा पानी। संवाद  - फोटो : संवाद
35.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बीते दो दिन में बादल छाने से लोगों को धूप और बारिश से निजात मिली है। शनिवार रात को भी जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहावना बन गया। जहां अधिकतम तापमान बीते कुछ दिन पहले 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अब अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। इससे जिलावासियों ने राहत की सांस ली है। मौसम में बदलाव के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी मौसम सुहावना रहने ही संभावना जताई गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाए रहे। गर्म हवाओं से राहत मिली।
कुछ दिन पहले बढ़ रही गर्मी से बचने के लिए लोगों ने छाते का प्रयोग करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेने के लिए भी मजबूर हो गए थे। जिले में शनिवार रात को 2.2 एमएम बारिश भी रिकाॅर्ड की गई है।
विज्ञापन



कोट्स
मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। आगामी दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

बारिश से मिली राहत, धू धू कर जलते जंगलों की आग थमी
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते गर्मी से राहत मिली। वहीं, जंगलों में लगी आग बुझ गई है। इस बारिश से जंगलों में कुछ समय के लिए ही सही जानवरों को पीने का पानी मिला है। जले हुए जंगलों के लिए भी यह बारिश वरदान साबित हुई है। इससे जंगल फिर से हरे-भरे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed