फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Registration for SGPC board elections will be done till December 15

Una News: एसजीपीसी बोर्ड चुनाव के लिए 15 दिसंबर तक होंगे पंजीकरण

Sat, 23 Nov 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Registration for SGPC board elections will be done till December 15
ऊना। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 15 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के सदस्यों के चुनाव के लिए पात्र मतदाता अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार 16 दिसंबर, 2024 से दो जनवरी 2025 तक हस्तलिखित नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रखरखाव का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। उपायुक्त की ओर से नियमावली का प्रारंभिक प्रकाशन और सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप तीन जनवरी, 2025 तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। इसके अलावा तीन से 24 जनवरी, 2025 तक इस संबंध में दावे व आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकते हैं। सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा 25 जनवरी से पांच फरवरी तक किया जाएगा। इसके अलावा छह से 24 फरवरी 2025 तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई के लिए तैयार कर लिया जाएगा तथा 25 फरवरी, 2025 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed