फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Registration for SGPC board elections will be done till December 15

Una News: अकाउंटिंग प्रशिक्षण शिविर का आगाज

Sat, 23 Nov 2024 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Registration for SGPC board elections will be done till December 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय में कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग के 30 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक लहरी मल की ओर से किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलन करके प्रशिक्षण का उद्घाटन किया तथा प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वह बढ़-चढ़कर प्रशिक्षण में हिस्सा लें। पंजाब नेशनल बैंक के निदेशक पारुल विरदी की ओर से प्रतिभागियों से आग्रह किया गया कि वह अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा आगे चलकर अपना व्यवसाय स्थापित करें। पीएनबी आरसेटी के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार धर्मपाल धीमान एवं मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षक कृतिका उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी जिले के विभिन्न गांवों से हैं तथा उन्हें प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। आगे चलकर उन्हें बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी तथा आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। 28 नवंबर से ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण 30 दिनों के लिए पीएनबी आरसेटी ऊना कार्यालय में चलाया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण ऑनलाइन 9857442442,9805006218 पर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed