{"_id":"6814cf78ad56e1d28a08318d","slug":"record-increase-in-exports-from-una-crossed-400-crores-in-three-years-una-news-c-93-1-una1002-152852-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना से निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि, तीन साल में 400 करोड़ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना से निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि, तीन साल में 400 करोड़ पार
Sat, 03 May 2025 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 03 May 2025 07:26 AM IST
विज्ञापन
जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक में मौजूद अधिकरी और अन्य। -स्रोत : विभाग
ऊना। जिला निर्यात संवर्धन समिति की पहली बैठक एनआईसी हॉल ऊना में हुई। बैठक में विदेश व्यापार महानिदेशक ब्रिजेश और एमएसएमई विभाग के संयुक्त निदेशक एके गौतम ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। बैठक का उद्देश्य जिले की निर्यात क्षमता को सुदृढ़ बनाना, निर्यातकों की आवश्यकताओं को समझना और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की समीक्षा करना रहा।
बैठक में उद्योग विभाग ऊना के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि जिले से निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2021-22 में 226.64 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ, जो 2022-23 में बढ़कर 365.08 करोड़ और 2023-24 में 403.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश से कुल 19,184 करोड़ रुपये का निर्यात वर्ष 2023-24 में दर्ज किया गया, जिसमें ऊना का अहम योगदान रहा।
जिला प्रशासन स्थानीय निर्यातकों के लिए प्रशिक्षण, गुणवत्ता प्रमाणीकरण, ब्रांडिंग, आधुनिक पैकेजिंग तकनीक और बाज़ार से जुड़ाव जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। भविष्य में निर्यात उन्मुख कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्यात प्रक्रिया को तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए ऊना को बेहतर रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इससे उत्पादों का परिवहन और भी सरल होगा। बैठक में टाहलीवाल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान राकेश कौशल समेत अन्य औद्योगिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।