फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ration, clothes and bedding sent for flood victims

Una News: बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे राशन, कपड़े और बिस्तर

Sun, 13 Jul 2025 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ration, clothes and bedding sent for flood victims
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ऊना जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने सेवा भारती के नेतृत्व में मंडी के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दो और राहत सामग्री से भरी गाड़ियां रवाना कीं। इन गाड़ियों में जरूरतमंदों के लिए राशन, कपड़े, गद्दे, बिस्तर और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल रहीं। सेवा भारती की महिला प्रांत प्रमुख निधि शर्मा और जिला प्रमुख राजेश पुरी की टीम ने यह पूरी सामग्री जुटाई। रविवार को जिला संघचालक नरेश शर्मा, जिला कार्यवाहक अनिल भारद्वाज और हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष सुभाष वशिष्ठ की मौजूदगी में रवाना किया गया। सेवा भारती की महिला प्रांत प्रमुख निधि शर्मा और जिला प्रमुख राजेश पुरी की टीम ने यह पूरी सामग्री जुटाई। कहा कि सेवा भारती और संघ कार्यकर्ताओं का यह प्रयास संकट में फंसे लोगों के लिए किसी जीवन रेखा से कम नहीं है। उनका यह समर्पण समाज को यह संदेश देता है कि कठिन समय में जब सब कुछ छिन जाए, तब भी उम्मीदें बाकी रहती हैं, जब तक इंसानियत जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed