फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rampur Gram Panchayat associated with Sujal Gram Samvad program

Una News: सुजल ग्राम संवाद कार्यक्रम से जुड़ी ग्राम पंचायत रामपुर

Thu, 22 Jan 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rampur Gram Panchayat associated with Sujal Gram Samvad program
ऊना के रामपुर में सुजल ग्राम संवाद कार्यक्रम में मौजूद ्ग्रामीण।संवाद
जलशक्ति मंत्रालय से आलाधिकारियों ने जुड़कर पंचायतों में किए गए कार्यों की जानकारी ली
विज्ञापन

ऊना। ऊना जिला की ग्राम पंचायत रामपुर में बुधवार को सुजल ग्राम संवाद कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने देखा। कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता शशिकांत और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सुजल ग्राम संवाद के तीसरे संस्करण में देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जुड़ने का मौका मिला। इसमें हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की ग्राम पंचायत रामपुर भी शामिल थी। इस दौरान जलशक्ति मंत्रालय से आलाधिकारियों ने जुड़कर संबंधित ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों की जानकारी हासिल की और जरूरी टिप्स भी दिए। सुजल ग्राम संवाद के दौरान जल जीवन मिशन के तहत रामपुर में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि मिशन के अंतर्गत एक ओवरहेड टैंक और दो पंप हाउस का निर्माण किया गया है। साथ ही ग्रामीण परिवारों को नए घरेलू जल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। जलशक्ति विभाग मंडल एक अधिशासी अभियंता शशिकांत शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई जलापूर्ति योजनाओं को पंचायतों को सौंपा जा रहा है, ताकि उनका संचालन और रखरखाव स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि रामपुर क्षेत्र में विभागीय कवरेज 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है, जिससे ग्रामीणों को नियमित और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed