फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rampur bridge will be built at a cost of Rs 10 crore, former MLA inspected it.

Una News: 10 करोड़ से बनेगा रामपुर पुल, पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण

Wed, 15 Apr 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 15 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rampur bridge will be built at a cost of Rs 10 crore, former MLA inspected it.
ऊना। बीते करीब दो वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हुए रामपुर पुल के निर्माण को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के आलाधिकारी भी उनके साथ थे। पूर्व विधायक ने निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि पुल का डिजाइन आधुनिक तकनीक के अनुरूप तैयार किया जाए ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी पुल सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

रायजादा ने कहा कि लगभग दो वर्ष पहले क्षेत्र में हुई भारी बारिश से रामपुर पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके बाद अस्थायी बैली ब्रिज स्थापित कर यातायात बहाल किया गया था। मुख्यमंत्री सुक्खू से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने रामपुर पुल के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की है। बजट की घोषणा के बाद विभागीय स्तर पर फाइलों की प्रक्रिया, सर्वेक्षण और डिजाइनिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण से पहले विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें भू-तकनीकी जांच, जलस्तर का अध्ययन, मिट्टी की मजबूती और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों का विश्लेषण शामिल होगा।
विज्ञापन



आंबेडकर प्रतिमा का सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला
पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि पुलिस चौकी ऊना के बाहर लगाई गई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी उनकी मूर्तियों का अपमान होता है तो पूरे समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा न्यायालय के आसपास स्थापित की जानी चाहिए क्योंकि संविधान और कानून की रक्षा का कार्य न्यायपालिका करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed