फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rampur Bailey Bridge will remain closed from 6th to 9th July

Una News: रामपुर बेली ब्रिज 6 से 9 जुलाई तक रहेगा बंद

Sat, 05 Jul 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rampur Bailey Bridge will remain closed from 6th to 9th July
यातायात चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक डायवर्ट
विज्ञापन

पिछले साल ही किया गया था बेली ब्रिज का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना-संतोषगढ़ रोड पर स्थित रामपुर अस्थायी बेली ब्रिज (आरडी 1/760) मरम्मत कार्य के चलते 6 से 9 जुलाई (चार दिन) तक यातायात की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि ब्रिज की मरम्मत हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग ऊना और विभाग के मेकेनिकल सब-डिवीजन ऊना के संयुक्त समन्वय से की जाएगी। कुलदीप सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को चंद्र लोक कॉलोनी से ऊना ब्रिज तक वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा ताकि लोगों को असुविधा न हो। बता दें कि गत बरसात के दौरान इस पुल का निर्माण कार्य किया गया था। इस बरसात में ही बेली ब्रिज जवाब दे गया है। इससे वाहनों की आवाजाही को लेकर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। प्रशासन और विभाग ने आम जन मानस की सुरक्षा और वाहनों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर जनहित के लिए यह निर्णय लिया है ताकि इस पुल पर वाहनों की आवाजाही को लेकर कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed