फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Raised demand for pensioner building in Amb block, pensioners will meet DC

Una News: अंब खंड में पेंशनर भवन की उठाई मांग, डीसी से मिलेंगे पेंशनर

Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Raised demand for pensioner building in Amb block, pensioners will meet DC
अंब (ऊना)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ शाखा अंब की बैठक वीरवार को देवी मंदिर अंब में हुई। जिसकी अध्यक्षता शखा अध्यक्ष कैलाश चंद ने की। संघ के महासचिव देवराज शांडिल ने बताया कि बैठक में बरसात और बाढ़ के चलते आई आपदा के कारण जानी नुकसान पर दुख प्रकट किया गया और दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने बताया कि सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अंब ब्लाक में पेंशनर भवन का होना अति आवश्यक है। इसके लिए संघ सदस्य जल्द ही उपायुक्त ऊना को प्रस्ताव भेजकर भूमि आवंटित किए जाने की मांग करेंगे। संघ सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि विभागों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए समुचित बजट का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही फिक्स मेडिकल भत्ता बारे विकल्प का एक निश्चित मौका दिया जाए। इसके साथ ही सरकार से यह भी अनुरोध किया है कि 5, 10, 15 प्रतिशत 65, 70, 75 वर्ष उपरांत लाभ को मूल पेंशन में मर्ज किया जाए। बैठक में विजय कुमार शर्मा, जगदीश राम, योगराज धीमान, मेहर सिंह राजन, गीता देवी, किरण कांता, रणजीत सिंह, राम रतन शर्मा, तिलकराज, दौलत खां, मोहिंदर सिंह, जयपाल, सुरिंदर पाल शर्मा, जय कुमार, बलदेव ठाकुर, सुखराज, जीआर चौधरी, ब्रह्म दास, उत्तम चंद शर्मा, चिंत राम, होशियार सिंह, प्रेम दत्त शर्मा, केके शर्मा, ओपी भारद्वाज, हरीराम, मनोहर लाल, कर्म चंद, जगदीश राम, नरेश कुमार, रमेश कुमार, तरसेम चंद, इस्माईलदीन, बीना रानी, जोगिंदर सिंह राणा, हरी राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed