फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Raipur-Haryana-Amb Andaura train arrived two hours late.

Una News: दो घंटे देरी से पहुंची रायपुर-हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन

Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Raipur-Haryana-Amb Andaura train arrived two hours late.
ऊना। रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को मरम्मत कार्यों के चलते कई ट्रेनें देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों के लिए रेल सफर लगातार मुश्किल होता जा रहा है। रायपुर-हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन अपने निर्धारित समय करीब दो घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इस ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 11:58 बजे है लेकिन देरी के चलते यह ट्रेन दोपहर बाद 2:06 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार-अंब अंदौरा ट्रेन भी निर्धारित समय से करीब 14 मिनट देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे का है लेकिन यह ट्रेन 12:56 बजे ऊना पहुंची। इसके अलावा पंजाब-हिमाचल एक्सप्रेस भी करीब 14 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

देरी के साथ ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किल और काफी बढ़ गई है। रेलवे विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते ट्रेन संख्या 64516 नंगल डैम-अंबाला कैंट और 64517 अंबाला कैंट-नंगल डैम को 1 से 15 सितंबर तक रद्द रखा है। वहीं ऊना-दौलतपुर चौक से जुड़ी 74991 और 74992 सेवाएं भी 15 सितंबर तक रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के लेट और रद्द होने से रोजाना नौकरी, कारोबार और जरूरी काम के लिए चंडीगढ़, अंबाला और पंजाब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। अचानक ट्रेन रद्द होने या घंटों देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों की आगे की यात्रा का पूरा शेड्यूल बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed