{"_id":"5e1df3988ebc3e4ae83b945c","slug":"rain-una-news-sml321000125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 24 घंटे में 22 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 24 घंटे में 22 मिमी बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले में बीते 24 घंटे में 22 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जिल ऊना में सोमवार शाम तक 14 मिली मीटर बारिश दर्ज की थी। इसके बाद मंगलवार सुबह आठ बजे तक जिले में 8 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बारिश से जहां न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से जिले के लोगों को धुंध और कोहरे की ठंड से राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बीते दिनों की तरह मंगलवार को भी पूरा दिन बादल छाए रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलती रही, लेकिन लोगों को बीते चार-पांच दिनों की तरह पूरा दिन धूप सेंकने को नहीं मिली। इसके चलते लोगों को पूरा दिन हीटर, आग जलाकर सेंकने को मजबूर होना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को सुबह-सवेरे स्कूल पहुंचने के लिए उठानी पड़ी।
दूसरी ओर मजदूर दो-तीन दिनों से खराब मौसम के बाद मंगलवार को काम पर गए। हालांकि ठंड के कारण उन्हें पूरा दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं हैं। बादलों के छाने से लोगों को ठंड के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।