फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Industrial area file resubmitted for FCA approval after rectifying deficiencies.

Una News: खामियां दूर कर दोबारा एफसीए मंजूरी को भेजी औद्योगिक क्षेत्र की फाइल

Mon, 24 Aug 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 24 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Industrial area file resubmitted for FCA approval after rectifying deficiencies.
खास खबर
विज्ञापन

जुलाई महीने में आयोजित एफसीए कमेटी की बैठक में बताई गईं थीं पांच खामियां
कुटलैहड़ में 300 कनाल भूमि में बनना है नया औद्योगिक क्षेत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) की मंजूरी का रास्ता अब साफ होने लगा है। स्क्रीनिंग कमेटी की जांच में सामने आई पांच खामियों को उद्योग विभाग ने दूर कर दिया है। आवश्यक दस्तावेज और स्पष्टीकरण जुटाने के बाद फाइल दोबारा एफसीए को भेजी गई है। अब आगामी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

पिछले महीने हुई एफसीए कमेटी की जांच में सामने आया था कि ऑनलाइन अपलोड की गई करीब 2,000 वर्गमीटर निजी भूमि की केएमएल फाइल में सड़क का ओवरलैप दिखाई दे रहा था। इसके अलावा मौके पर स्थानीय लोगों की ओर से बनाए गए रास्ते की स्थिति भी स्पष्ट करने को कहा गया था। तीसरी आपत्ति प्रस्तावित वन भूमि की कानूनी स्थिति को लेकर थी। ऑनलाइन पोर्टल पर इसकी सही स्थिति दर्ज नहीं की गई थी। कमेटी ने संबंधित रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

चौथी कमी गैर-वन भूमि के राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ी थी। वहीं, पांचवीं आपत्ति में परियोजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति और उसी स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित करने के कारण एवं औचित्य से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई थी। कमेटी ने सभी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने और आवश्यक स्पष्टीकरण देने को कहा था। उद्योग विभाग ने इन कमेटी द्वारा बताई गई खामियों को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स:
300 कनाल में प्रस्तावित है नया औद्योगिक क्षेत्र
विधानसभा क्षेत्र में करीब 300 कनाल सरकारी भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित है। नए औद्योगिक क्षेत्र में 40 प्लाट विकसित किए जाएंगे, इनमें करीब 25 उद्योग स्थापित करने की योजना है। उद्योग स्थापित होने के बाद कुटलैहड़ और आसपास के क्षेत्र के करीब 5000 युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।


एफसीए कमेटी की ओर से बताई गई खामियों को दूर कर फाइल दोबारा भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद कुटलैहड़ में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। - अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed