{"_id":"6a8b47feef008993730b010c","slug":"una-records-216-mm-of-rainfall-darkness-descends-in-the-morning-una-news-c-93-1-ssml1047-203390-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में 21.6 एमएम हुई रिकार्ड बारिश, सुबह छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में 21.6 एमएम हुई रिकार्ड बारिश, सुबह छाया अंधेरा
विज्ञापन
33 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, खड्ड-नालों में बढ़ा पानी; वाहन चालकों को दिन में जलानी पड़ीं हेडलाइटें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। घने काले बादलों से कई क्षेत्रों में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। इसके बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 21.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
घने बादलों के कारण सुबह दृश्यता कम हो गई और वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइटें जलानी पड़ीं। बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा होने से आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश थमने के बाद उमस फिर बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है।
आधे घंटे की बारिश से खड्ड-नालों में बढ़ा पानी
करीब आधे घंटे हुई बारिश से सोमभद्रा नदी सहित अन्य खड्डों और नालों में अचानक तेज बहाव आ गया। हरोली, अंब और ऊना क्षेत्रों में बारिश का असर देखने को मिला।
विज्ञापन
कोट
जिले में रविवार को 21.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। खड्डों और नालों में तेज बहाव रहा। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना है।-विनोद कुमार, समन्वयक, मौसम विभाग ऊना