फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Relief from High Court for two dismissed PNB RSETI employees.

Una News: पीएनबी आरसेटी के बर्खास्त दो कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत

Sun, 23 Aug 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Relief from High Court for two dismissed PNB RSETI employees.
हाईकोर्ट ने दोनों कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर जारी किए स्थगन आदेश
विज्ञापन

निदेशक सुधीर शर्मा का ऊना से कर दिया स्थानांतरण
निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार एलडीएम ऊना विजय सिंह को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। पीएनबी आरसेटी ऊना के बर्खास्त किए गए दो कर्मचारियों को प्रदेश हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने दोनों कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर स्थगन आदेश जारी किया है। इसके बाद कर्मचारियों को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। मामला जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में उस समय सामने आया था, जब इसी विभाग के निदेशक सुधीर शर्मा पर एक महिला ने जातिसूचक शब्द कहने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
मामले को लेकर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 40 महिलाएं जिलाधीश ऊना से मिली थीं। इसके बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की गई। विभागीय जानकारी के अनुसार निदेशक सुधीर शर्मा का ऊना से स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने करीब एक वर्ष पहले ही यहां पदभार संभाला था। अधिकारी पर कुछ कर्मचारियों की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने की भी बात सामने आई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच भी हुई है और मामला न्यायालय में पहुंच चुका है। इसके बाद उनका ऊना से स्थानांतरण किया गया। फिलहाल निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार एलडीएम ऊना विजय सिंह को सौंपा गया है। वह विभाग की गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। दोनों बर्खास्त कर्मचारियों ने अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी पर स्थगन देश जारी कर दिया। इससे कर्मचारियों को फिलहाल राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed