फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sewing skills transformed her life; Amrik Kaur became self-reliant.

Una News: सिलाई के हुनर से संवारी जिंदगी, अमरीक कौर बनीं आत्मनिर्भर

Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sewing skills transformed her life; Amrik Kaur became self-reliant.
अमरीक कौर, ऊना
मां से मिली प्रेरणा से 17 साल पहले शुरू किया कारोबार
विज्ञापन

30 हजार रुपये मासिक कमाई के साथ दो महिलाओं को दे रहीं रोजगार

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास के दम पर ऊना की अमरीक कौर ने सिलाई के हुनर को रोजगार का मजबूत जरिया बना लिया है। करीब 17 साल पहले शुरू किया गया उनका छोटा सा कारोबार आज उनकी आत्मनिर्भरता का आधार बन चुका है। वह सिलाई और रेडीमेड कपड़ों के काम से प्रतिमाह करीब 30 हजार रुपये कमा रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी दुकान पर दो अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया है।

अमरीक कौर ने दिल्ली से तीन वर्ष का आईटीआई कोर्स किया है। तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने के बाद उन्होंने अपने हुनर को व्यवसाय का रूप देने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस सफर में उनकी मां सबसे बड़ी प्रेरणा रहीं। मां से मिली मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की सीख ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।
विज्ञापन


17 वर्ष पहले उन्होंने अपनी दुकान शुरू की। शुरुआत में कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपने हुनर को निखारा और काम को लगातार आगे बढ़ाया। आज सिलाई और रेडीमेड कपड़ों का कारोबार उनके परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरीक का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अवसर का इंतजार करने के बजाय अपने हुनर को रोजगार में बदलना चाहिए। सही प्रशिक्षण और मेहनत के बल पर महिलाएं खुद आर्थिक रूप से मजबूत बनने के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed