फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   rain

ट्रांसफार्मर जले, तूफान से मक्की तबाह ,

Fri, 27 Sep 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
rain
जोल में बारिश व तूफान से तबाह हुई मक्की की फसल। - फोटो : Una
ऊना/टाहलीवाल/जोल। जिलाभर में शुक्रवार को सुबह के समय हुई बारिश और तेज अंधड़ चलने से किसानों समेत बिजली बोर्ड को भारी नुकसान हुआ है। टाहलीवाल विद्युत उपमंडल के तहत बिजली गिरने से पांच ट्रांसफार्मर जल गए हैं। इसके अलावा एक बंद दुकान में बिजली से चलने वाली मूर्ति को आग लग गई। दुकानदार ने मुस्तैदी से आग पर काबू पा लिया। वहीं, कुछ दुकानों के आगे लगे ट्यूब समेत अन्य उपकरण भी जल गए हैं। जिससे दुकानदारों को भी काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बिजली गिरने से बाथू में कृषि सिंचाई योजना के लिए लगाया गया 400 केवी ट्रांसफार्मर, 250 केवी ट्रांसफार्मर टाहलीवाल बाजार में, 63 केवी ट्रांसफार्मर पीएनबी के समीप, 63 केवी विजय बेला में और 100 केवी ट्रांसफार्मर नंगलकलां में जलने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। वहीं, बाजार में एक स्पेयरपार्ट की बंद दुकान में बिजली से चलने वाली फोटो में आग लग गई। दुकान में धुआं निकलते देख साथ लगते दुकानदारों ने शटर खोल कर आग पर काबू पाया। इससे पीड़ित दुकानदार को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी ओर उपतहसील जोल के तहत गांवों में बेमौसमी बरसात से मक्की की फसल को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के गांव बेहलां, टकोली, चोली, भिड़ला, बडेराह, बही आदि गांवों में बीती रात भारी बारिश और तेज तूफान से मक्की की फसल को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसान किशन चंद, नानक चंद, बरिंदर कुमार, दविंद्र भोलू, नरेश कुमार, अशोक कुमार, गुरदास राम, बंता राम, रमेश चंद आदि किसानों का कहना है कि फसल पक कर पूरी तरह से तैयार थी और एक हफ्ते तक मक्की की कटाई शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसमी बारिश के कारण मक्की की फसल काफी हद तक जमीन पर लेट गई। इस कारण काफी नुकसान हुआ। किसान नानक चंद का कहना है कि इतने महंगे बीज, खाद और ट्रैक्टर की बुआई के बाद किसान को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। पहले दिन में बंदर और रात को सुअरों से मक्की की फसल की रखवाली करते रहे, लेकिन अब अंतिम पड़ाव पर भारी बारिश और तूफान से मक्की की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

इनसेट
नुकसान का किया जा रहा है आकलन : सुरेश शर्मा
वहीं, टाहलीवाल विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता सुरेश शर्मा ने बताया कि बिजली गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और बिजली को शीघ्र ही बहाल करने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं, लेकिन अनुमान के हिसाब से विद्युत विभाग को करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ब्लॉक स्तर पर बनाई जा रही रिपोर्ट : सुरेश कपूर
कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेश कपूर ने कहा कि बारिश होने से मक्की और आलू की फसल को नुकसान हुआ है। इसकी जिसकी रिपोर्ट ब्लॉक स्तर पर बनाई जा रही है। इसके बाद ही जिला के आंकड़े बन पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed