फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rain stopped paddy harvesting, procurement also stalled

बारिश से धान कटाई रूकी, रविवार को फसल खरीद रही ठप

Sun, 24 Oct 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rain stopped paddy harvesting, procurement also stalled
ऊना में तेज बारिश से गिरी मक्की की फसल - फोटो : Una
दुलैहड़ (ऊना)। जिले में शनिवार रात से जारी बारिश से धान की कटाई का कार्य रुक गया है। दूसरी ओर, टकारला व टाहलीवाल में रविवार को धान फसल की खरीद भी ठप रही। बारिश से धान फसल को भी नुकसान पहुंचा है। खड़ी फसल लगातार जारी बारिश से खराब हुई है। अब फसल को सूखने को समय लगेगा। अगर बारिश का दौर जारी रहा तो धान फसल खेतों में काली पड़ सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेतों में कटाई के बाद फसल को बेचने के लिए किसान धान खरीद केंद्रों में ले जा रहे हैं, लेकिन बारिश से टकारला खरीद केंद्र में रविवार धान खरीद ही नहीं हो पाई। सुबह के समय बारिश के चलते खलल पड़ा रहा। हालांकि, यहां कुछ किसान फसल लेकर पहुंचे थे, लेकिन बारिश के कारण खरीद नहीं हुई। दोपहर मौसम खुल तो गया, लेकिन फर्श गिला होने के कारण भी खरीद शुरू नहीं हो पाई। सुबह के समय मजबूरन किसानों ने अपनी फसल को ट्रैक्टर ट्राली में ही रखा। बारिश बंद होने पर किसानों ने भी खरीद केंद्र का रूख नहीं किया।
विज्ञापन

उधर, टाहलीवाल में भी बारिश के कारण धान खरीद नहीं हो पाई। एफसीआई द्वारा तय मानकों अनुसार 17 फीसदी नमी से अधिक नहीं होनी चाहिए। अब बारिश के कारण नमी बढ़ जाएगी। जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ेगी। बता दें कि जिले में एफसीआई ने धान के लिए दो खरीद केंद्र बनाए हैं। इनमें एक अंब क्षेत्र के तहत टकारला में और दूसरा हरोली क्षेत्र के तहत टाहलीवाल में खोला गया है। यहां नियमानुसार ऑनलाइन पंजीकरण के बाद धान फसल की खरीद हो रही है। उधर, एपीएमसी सचिव भूपिंद्र ने बताया कि बारिश के कारण दोनों केंद्रों में रविवार को धान खरीद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

131 किसानों ने बेची 4086 क्विंटल फसल
जिले के दो केंद्रों में अब तक कुल 131 किसानों ने 4086 क्विंटल फसल बेची है। शनिवार को पहले दिन टाहलीवाल खरीद केंद्र में तीन किसानों ने करीब 64 क्विंटल धान की फसल बेची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed