फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rahul Gandhi paid obeisance at Gurdwara Qila Baba Bedi Sahib in Una.

Una News: राहुल गांधी ने ऊना के गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब में टेका माथा

Mon, 27 May 2024 03:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 27 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi paid obeisance at Gurdwara Qila Baba Bedi Sahib in Una.
ऊना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत के निवास स्थान गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने माथा टेका और अरदास की। उन्होंने गुरुद्वारे में कड़ाह प्रसाद भी ग्रहण किया। राहुल गांधी का गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब का दौरा ऊना में उनके सार्वजनिक चुनाव प्रचार के बीच हुआ। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) आधिकारिक एक्स हैंडल ने भी राहुल गांधी के दौरे के बारे में पोस्ट किया और कहा कि राहुल गांधी ऊना में बाबा साहिब सिंह बेदी के दरबार पहुंचे और माथा टेका।
विज्ञापन

उधर, राहुल गांधी की जनसभा को लेकर युवा कार्यकर्ताओं का जोश सड़कों पर देखा गया। ऊना-अंब सड़क मार्ग पर बाइक सवार युवाओं की लंबी कतारें जनसभा स्थल की और गईं। इसी बीच राहुल गांधी का काफिला भी जनसभा की ओर बढ़ा तो कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाइक सवारों को काफिले से दूर रखने का प्रयास किया, लेकिन कई स्थानों पर बाइक सवार पुलिस बल को भी गच्चा दे गए। वहीं, जनसभा स्थल के लिए पार्किंग सड़क पार कर बनाई गई। ऐसे में उन्हें सड़क पार करवाने में पुलिस कर्मियों के खूब पसीने छूटे। हालांकि राहत की बात यह रही कि जनसभा स्थल के निकट ही पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान मिल गया, जिसके चलते लोगों को वहां पहुंचने के लिए अधिक पैदल नहीं चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed