फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   rad at vegitable shops

रेट लिस्टें न लगाने पर आठ क्विंटल सब्जी जब्त

Sat, 01 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 01 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
rad at vegitable shops
फ्रूट की दुकान पर कार्रवाई करती विभागीय टीम। - फोटो : अमर उजाला

खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को ऊना शहर समेत गगरेट, अंब और बंगाणा उपमंडल में ताबड़तोड़ छापामारी के दौरान सब्जी की 27 दुकानों से करीब 17,750 रुपये की करीब आठ क्विंटल सब्जी जब्त की। विभाग की अचानक कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने जिलाभर में 70 से अधिक दुकानों में दबिश दी। विभाग की टीम ने छापामारी के दौरान दुकानों में पॉलिथीन प्रयोग करने पर चार दुकानदारों के चालान कर दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। छापामारी की सूचना मिलते ही शहर के कई दुकानदार दुकानें बंद कर इधर-उधर खिसक लिए।

विज्ञापन


जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेत ने बताया कि ऊना शहर में उन्होंने एक दर्जन से अधिक दुकानों में दबिश देकर चार दुकानों से पांच हजार 40 रुपये की 3.20 क्विंटल सब्जी जब्त की है। इसके अलावा बंगाणा में खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और निरीक्षक पदमदेव ने बाजार में छापामारी के दौरान पांच दुकानों से 4,630 रुपये की 198 किलो सब्जी जब्त की है। गगरेट ब्लॉक में निरीक्षक राजेंद्र ने 10 दुकानों से 4000 रुपये की 205 किलो सब्जी जब्त की है। उपमंडल अंब में निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने आठ दुकानों से 2080 रुपये की 64 किलो सब्जी जब्त की है। कनेत ने बताया कि टीम ने जिले भर में 27 दुकानों से 17,750 रुपये की सब्जी और पॉलिथीन प्रयोग करने पर चार दुकानदारों के चालान कर जुर्माने के रूप में दो हजार रुपये वसूल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed