{"_id":"5d6aa6dd8ebc3e014b5f8a7a","slug":"racketeer-una-news-sml3058635181","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर युवक से ओटीपी पूछा और खाते से उड़ाए 9600 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर युवक से ओटीपी पूछा और खाते से उड़ाए 9600 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। साथ लगते मोइन गांव का युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। घटना शनिवार की है जब युवक संजीव कुमार के फोन पर किसी की कॉल आई। उसने शातिर को अपने एटीएम कार्ड नंबर व ओटीपी नंबर सहित अन्य जरूरी जानकारी दे डाली। जिसके बाद युवक के स्टेट बैंक के खाते से 9600 रुपये की रकम घट गई।
जब युवक संजीव कुमार को 9600 रुपये उसके खाते से निकाले जाने का मोबाइल पर मैसेज आया तो वो हैरान हो गया। उसने जब स्टेट बैंक चिंतपूर्णी की शाखा में जाकर अपनी पास बुक की एंट्री करवाई तो उसके खाते से 9600 रुपये की रकम निकल चुकी थी। जबकि युवक की पास बुक में चार लाख की रकम थी। जब युवक ने पैसे निकाले जाने के बारे में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को बताया तो शाखा प्रबंधक ने तुरंत उपभोक्ता के खाता होल्ड कर दिया। इससे उनके खाते में पड़ी बाकी रकम को बचाया जा सका।
ठगी का शिकार हुए युवक ने इस संबंध में स्टेट बैंक के मैनेजर अमित श्रीवास्तव को लिखित में शिकायत दे दी है। साथ ही पुलिस थाना चिंतपूर्णी में भी अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी को लेकर शिकायत दी है। एसबीआई चिंतपूर्णी के शाखा प्रबंधक ने बताया कि युवक ने फोन पर अपना ओटीपी नंबर बताया था। इस कारण उनके खाते से 9600 रुपये ठग लिए गए। लेकिन खाते में पड़ी लाखों रुपयों की रकम सुरक्षित है। ब्रांच मैनेजर ने लोगों से अपील की कि किसी को भी अपने खाते संबंधी और एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी न दें। इससे वे ठगी का शिकार न हो सकें। उधर, चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर ने बताया कि ठगी का शिकार हुए युवक की शिकायत आई है। जिसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।