फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Queue started at 9:30 in the morning for covid vaccine in Badheda

पीएचसी बढ़ेड़ा में कोविड टीकाकरण को सुबह 9:30 पर ही लग गई कतार

Tue, 22 Jun 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Queue started at 9:30 in the morning for covid vaccine in Badheda
बढेड़ा में कोविड टीका लगवाने के लिए लाइनों में खडे़ लोग। - फोटो : Una
हरोली (ऊना)। दिन मंगलवार। समय सुबह साढ़े नौ बजे। स्थान पीएचसी बढ़ेड़ा। पीएचसी के बाहर युवा कोविड वैक्सीनेशन के लिए कतार में खड़े हैं। एक फार्मासिस्ट व्यवस्था बनाने में जुटा है। अभी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन उत्साहित युवा पहले आओ, पहले पाओ आधार पर वैक्सीन का डोज लगवाने के लिए पहले ही पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए टीम के पहुंचने पर बिना किसी स्लॉट बुकिंग वैक्सीन का डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। वैक्सीन लगाने के बाद युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हालांकि पीएचसी में दिनभर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन के लिए आना-जाना लगा रहा। सुबह के समय लोगों में काफी अधिक उत्साह देखने को मिला। दोपहर दो बजे फिर दौरा करने पर पीएचसी में वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोग कतार में खड़े मिले। हालांकि कम ही समय में लाभार्थियों को वैक्सीनेशन का मौका मिल रहा था।
विज्ञापन

टीकाकरण कर रहे कर्मचारी से पूछताछ करने पर पता चला कि दोपहर दो बजे 145 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका था। अब भी लोग कतार में लगे थे। पीएचसी पर तैनात डॉ. रचना की देखरेख में टीकाकरण अभियान को चलाया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट सतिंदर, हेल्थ वर्कर किरण, राजिंदर, आशा वर्कर सुनीता, मधु, नीलम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बुकिंग लगाया टीका : अंजलि
बढ़ेड़ा पीएचसी में वैक्सीनेशन करवाने आई अंजलि कंवर ने बताया कि पीएचसी में हर चीज के लिए उन्हें गाइड किया गया। बिना किसी स्लॉट बुकिंग के ही डोज लगवाया है।
व्यवस्था दुरुस्त : कर्ण
कर्ण सिंह ने कहा कि बिना किसी पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग उन्हें कोविड टीकाकरण का मौका मिला है। पहले जैसी व्यवस्था में उन्हें इतनी जल्दी मौका नहीं मिल सकता था। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं ठीक है।

स्टाफ ने किया मार्गदर्शन : अनमोल
अनमोल ने बताया कि पीएचसी स्टाफ का मार्गदर्शन मिला है। वैक्सीन के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं बताई गई। सब अपने नजदीकी क्षेत्र में वैक्सीन लगवाएं और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed