फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Quarrel at wedding ceremony, glass broken by throwing stones at windows and doors

Una News: शादी समारोह में झगड़ा, खिड़कियों-दरवाजों पर पत्थर फेंक तोड़े शीशे

Sat, 07 Feb 2026 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Quarrel at wedding ceremony, glass broken by throwing stones at windows and doors
भद्रकाली में शुक्रवार रात को हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर के नजदीकी गांव भद्रकाली (वार्ड-3) में शुक्रवार रात शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार छह फरवरी 2026 की देर रात कुलदीप सिंह, निवासी भद्रकाली ने शिकायत दी कि उनके बेटे अभिषेक की शादी की पार्टी के दौरान पड़ोसी हरमेश सिंह नशे में उनके घर आया और किसी बात को लेकर बहस करने लगा। आरोप है कि हरमेश और उसकी पत्नी पुष्पा देवी ने गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद रात करीब 10:50 बजे हरमेश के बेटे बादल और सतिंदर डंडे और पत्थर लेकर कुलदीप के आंगन में घुस गए और खिड़कियों-दरवाजों पर पत्थर फेंकने लगे, जिससे शीशे टूट गए और कुछ रिश्तेदार घायल हुए। इस शिकायत पर पुलिस ने बादल और सतिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर सीमा देवी, पत्नी सन्नी, निवासी भद्रकाली ने पुलिस को बताया कि इसी शादी समारोह के दौरान कुलदीप के बेटे गगन और उसके साले के बेटे राहुल ने उनकी सास पुष्पा देवी के साथ झगड़ा किया और मारपीट की। पुलिस ने पुष्पा देवी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। सीमा देवी ने आरोप लगाया कि रात करीब 9:30 बजे कुलदीप के साले का बेटा सौरभ और बेटा अभिषेक उनके आंगन में आए और डंडों से गमले तोड़े तथा ईंट-पत्थर फेंककर घर के सामान को नुकसान पहुंचाया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। इस पर सौरभ और अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस केस दर्ज कर सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed