{"_id":"66de021325776f05280f34d7","slug":"punjabs-criminals-fearless-in-haroli-area-looting-despite-arrests-una-news-c-93-1-ssml1048-132624-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली क्षेत्र में पंजाब के अपराधी बेखौफ, गिरफ्तारियों के बावजूद कर रहे लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली क्षेत्र में पंजाब के अपराधी बेखौफ, गिरफ्तारियों के बावजूद कर रहे लूटपाट
Mon, 09 Sep 2024 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन के करीब लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। नकाबपोश युवक दिनदहाड़े दोपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को लूट रहे हैं। एक माह के भीतर पांच से अधिक लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।
गौर हो कि पिछले दिनों कुठार बीत में लुटेरों ने तीन किसानों को लूटा था। इसके बाद अमराली सड़क पर एक उद्योग कर्मी से पांच हजार रुपये छीन लिए। दुलैहड़ में एक युवक से 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा अन्य लूट की वारदातें हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस ने अमराली सड़क पर पांच हजार लूट मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य वारदातों में संलिप्त युवक पुलिस पकड़ से दूर हैं। अब पोलियां बीत में दिनदहाड़े एक और लूट की वारदात सामने आई है। लूट की वारदातों से हरोली क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
ध्यान रहे कि हरोली क्षेत्र पंजाब की सीमा से सटा हुआ है। पूरा जिला होशियारपुर के साथ लगता है। यहां कई छोटे और बड़े रास्ते होशियारपुर के विभिन्न क्षेत्रों को लगते हैं। इन्हीं रास्तों से होते हुए अपराधी आसानी से जिला में दाखिल होते हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। हालांकि हरोली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हर मामले में अपराधियों तक पहुंचने में सफलता पाई है, लेकिन चिंताजनक यह है कि गिरफ्तारियों के बावजूद घटनाएं कम नहीं हो रहीं। बीते दिनों लूट की घटनाओं में छह लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। उनमें से तीन पकड़े गए हैं। ऐसे में क्षेत्रवासी भी निश्चिंत रहे कि अब ऐसे घटनाएं नहीं होंगी, लेकिन रविवार को दोबारा घटना हो गई।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि हरोली क्षेत्र में पंजाब को जाने वाले हर रास्ते में पुलिस का स्थाई पहरा होने की आवश्यकता है, लेकिन पुलिस विभाग के पास स्टाफ की कमी बीते कई वर्षों से चल रही है, जिस कारण स्थाई नाके लगाकर वहां पुलिस जवानों का पहरा फिलहाल संभव नहीं है।
कोट्स
हरोली जिला का संवेदनशील इलाका है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग पंजाब से आते और जाते हैं। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार सतर्कता के साथ काम कर रही है। इसके साथ सीसीटीवी, सर्विलांस और गुप्तचर विभाग के जरिए नजर रखी जा रही हैं। हालांकि कम स्टाफ की समस्या बनी हुई है। यह बात उच्चाधिकारियों के ध्यान में है।
राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, ऊना