फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjabi should get the status of second state language: Bhupinder

पंजाबी को दूसरी राज्य भाषा का मिले दर्जा : भूपिंद्र

Sat, 05 Oct 2024 02:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 05 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Punjabi should get the status of second state language: Bhupinder
उपायुक्त जतिन लाल को ज्ञापन सौपते हुए सिख समुदाय के लोग।संवाद
बोले- पंजाबी अध्यापकों के रिक्त पदों को भी जल्द भरे सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश के सिख समुदाय ने सरकारी स्कूलों में पंजाबी अध्यापकों के रिक्त चल रहे पदों को भरने की मांग एक बार फिर जिला प्रशासन से की है। शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल को ज्ञापन भेंट करते हुए सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने इस दिशा में उचित कदम उठाने का आग्रह भी किया।

प्रतिनिधिमंडल ने पंजाबी भाषा को दूसरी राज्य भाषा का दर्जा देने की बात कही। सिख समुदाय के नेता भूपिंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में पिछले काफी समय से पंजाबी अध्यापकों की कोई भी भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में पंजाबी सीखने वाले बच्चों को काफी परेशानी पेश आती है। जिला ऊना सहित प्रदेश के कई और जिले पंजाब की सीमा से सटे हुए हैं। पंजाब क्षेत्र में आना-जाना भी होता है। इन जिलों की बोली भी पंजाब से मिलती-जुलती है। जिला में करीब 22 पंजाबी शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि सरकारी स्कूलों में जल्द से जल्द पंजाबी शिक्षकों की भर्ती की जाए। इसके साथ-साथ पंजाबी भाषा को हिमाचल प्रदेश में दूसरी राज्य भाषा का दर्जा दिया जाए। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, तरनजोत सिंह, बलवीर सिंह, बलवंत सिंह, संजीव, तजिंद्र सिंह, दलजीत, हरदियाल सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed