फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pulse oximeter handed over to Himachal Helping Hand Organization, ASP Vinod Dhiman became part of the initiative of Amar Ujala Foundation, amar ujala foundation news, amar ujala, una news

हिमाचल हेल्पिंग हैंड संस्था को सौंपे ऑक्सीमीटर

Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pulse oximeter handed over to Himachal Helping Hand Organization, ASP Vinod Dhiman became part of the initiative of Amar Ujala Foundation, amar ujala foundation news, amar ujala, una news
ऊना। कोरोना संकट काल में गरीब लोगों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने पहल की है। सामाजिक भागीदारी के तहत फाउंडेशन ने एएसपी ऊना विनोद धीमान के माध्यम से हिमाचल हेल्पिंग हैंड संस्था को कोरोना मरीजों के लिए पल्स ऑक्सीमीटर भेंट किए।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की हौसलाफजाई करते हुए एएसपी ऊना विनोद धीमान ने हेल्पिंग हैंड संस्था के पदाधिकारियों को पल्स ऑक्सीमीटर दिए। हेल्पिंग हैंड संस्था के पदाधिकारी कोरोना संक्रमितों तक अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दिए गए पल्स ऑक्सीमीटर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि आवाज बुलंद करने के साथ इस तरह सामाजिक जिम्मेदारी निभाना एक अखबार के लिए बेहतरीन कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमितों को सबसे अधिक जरूरत ऑक्सीमीटर की है। जिसके जरिये वह अपना ऑक्सीजन का स्तर जांच सकें। अमर उजाला फाउंडेशन पूर्व में भी जरूरतमंदों के लिए आगे आकर काम कर चुकी है जो सहरानीय है। उन्होंने हिमाचल हेल्पिंग हैंड संस्था के पदाधिकारियों को किसी भी प्रकार की जरूरत होने पर उनसे संपर्क करने के लिए कहा। वहीं, हिमाचल हेल्पिंग हैंड संस्था के प्रधान नीरज ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के जरिये मिले ऑक्सीमीटर को वह जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे। वर्तमान में ऑक्सीमीटर की कमी आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि गरीब तबके के लोग ऑक्सीमीटर लेने में असमर्थ हैं, उन लोगों तक यह ऑक्सीमीटर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी करें पहल, बनें अभियान में सहयोगी
आप भी अमर उजाला फाउंडेशन के खाते में सहयोग राशि भेज सकते हैं। धनराशि का foundation@amarujala.com पर विवरण भेज दें। कोष में दी गई राशि आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के अंतर्गत करमुक्त है।
इस बैंक खाते में भेज सकते हैं सहयोग राशि
खाता नाम: AMAR UJALA FOUNDATION
खाता संख्या :26290100008860
बैंक : बैंक ऑफ बड़ौदा, सेक्टर 29, नोएडा-201301
आईएफएससी कोड : BARB0NOIDAX
पांचवां अंक जीरो है
पैन संख्या AACAA4051C
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed