फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Public Works Department filled the pothole with soil on Panjoa-Baduhi link road.

Una News: पंजोआ-बडूही संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी से गड्ढे भर की लीपापोती

Sun, 09 Jun 2024 02:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 09 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Public Works Department filled the pothole with soil on Panjoa-Baduhi link road.
चार माह से खस्ताहाल सड़क पर विभाग नहीं दे रहा ध्यान, वाहन चालक हो रहे परेशान
विज्ञापन


आशुतोष डोगरा
ऊना। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए सरकारें और नेता बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन धरातल पर यह दावे खोखले नजर आते हैं। अंब उपमंडल के तहत पंजोआ-बडूही वाया टकारला संपर्क मार्ग की हालत खस्ता है। आलम यह है कि सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क चार माह से अधिक समय से खस्ताहाल है। वहीं, सड़क पर पैच वर्क करने के बजाय मिट्टी से ही टूटी हुई सड़क के गड्ढे भर दिए गए हैं। ऐसे में जब कोई बड़ा वाहन सड़क से गुजरता है, तो मिट्टी उड़ने से वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। पंजोआ-बडूही सपंर्क मार्ग पर पंजोआ चौक के पास आधा किलोमीटर तक सड़क पर गड्ढे पड़ गए हैं। इसके अलावा बड़ूही पुल के समीप भी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। इस समस्या पर लोक निर्माण विभाग मौन होकर बैठा है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग टूटी सड़क पर पैच वर्क तक नहीं कर पाया। वाहन चालकों व स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, राजेश कुमार, दीक्षा शर्मा, प्रेम लाल, निर्मल देवी, हुस्न चंद आदि ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग जल्द पैच वर्क करे या तारकोल डाले, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।


कोट्स

आचार संहिता के चलते तारकोल डालने के लिए टेंडर प्रक्रिया न होने के कारण कार्य नहीं हो पाया है। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

ई. सुखविंद्र सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed