{"_id":"570b8a794f1c1b1c334a6ab8","slug":"protest-of-hrtc-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी पेंशनरों ने निकाली रोष रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी पेंशनरों ने निकाली रोष रैली
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 11 Apr 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एचअारटीसी पेंशनर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ऊना ने लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुबार निकाला।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीसी यूनुस को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि 14 अप्रैल तक उनकी मांगें हल न हुईं, तो 15 अप्रैल को ऊना में परिवहन मंत्री जीएस बाली का घेराव किया जाएगा। इससे पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक माता सिद्धि दात्री मंदिर प्रांगण परिसर में जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पांच माह से पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ न मिलने से भारी रोष जाहिर किया गया। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष किशोरी लाल ने कहा कि परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबे अरसे तक अपनी निष्काम सेवाएं दी हैं और अब बुढ़ापे में एक मात्र पेंशन ही उनका सहारा है, लेकिन वह भी सरकार समय पर नहीं दे रही है। इसके चलते परिवारों का गुजारा करना मुश्किल है।
विज्ञापन
कई कर्मचारी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त अपना इलाज पैसे की कमी के कारण नहीं करवा पा रहे हैं और कई तो मौत का ग्रास तक बन गए। प्रदेश सचिव सतीश कुमार ने कहा कि यदि सरकार और प्रबंधन ने शीघ्र ही पेंशन और वित्तीय लाभों का स्थायी समाधान न किया तो कल्याण मंच सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगा। इस अवसर पर मोहन लाल, सतपाल शर्मा, पूर्ण चंद, सुखलाल, भागमल, विक्रम सिंह, श्रीकृष्ण, बलदेव सिंह, मस्तराम, कमल किशोर, सोमदत्त, विशन दास, करनैल सिंह, तिलक राज, मंजीत सिंह, सुभाष सिंह, जोगा सिंह, सुखदेव, चनण सिंह, सोहन सिंह, रामपाल सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन