फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Proposal sent to higher officials for staff deployment for critical care block

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए स्टाफ तैनाती का उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव

Wed, 30 Apr 2025 06:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Proposal sent to higher officials for staff deployment for critical care block
क्षेत्रीय अस्पताल के समीप युद्ध स्तर पर चल रहा क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होते ही ब्लॉक को शुरू करने की है प्रबंधन की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भवन में फिटिंग और अन्य कार्य शुरू हो गए हैं। जल्द ही यह भवन तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने ब्लाॅक के संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है ताकि समय रहते स्टाफ ही तैनाती को लेकर प्रक्रिया पूरी की जा सके। इस ब्लॉक के शुरू होने से आपातकाल में गंभीर मरीजों को रेफर करने से छुटकारा मिलेगा। इससे जिलावासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी।
क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए स्टाफ ही तैनाती को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक तरफ जहां भवन का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, दूसरी तरफ इस ब्लॉक को सुचारु रूप से चलाने के लिए स्टाफ ही तैनाती की मांग को लेकर प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। इस कार्य के पूरा होने के बाद भवन में उपकरण स्थापित होना शुरू हो जाएंगे। क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड में आने वाले मरीजों का उपचार क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ही होगा। इस ब्लॉक में एक साथ 50 मरीजों का उपचार हो सकेगा। ब्लॉक में वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में आपातकाल वार्ड में जगह की कमी है। इसके अलावा माइनर ओटी भी छोटा है। क्रिटिकल केयर ब्लाॅक शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। भवन निर्माण पर करीब 16.63 करोड़ और आधुनिक उपकरण स्थापित करने पर 7.12 करोड़ खर्च किए जाएंगे। ब्लॉक के तीन मंजिला भवन में तीन ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


कोट्स
क्रिटिकल केयर ब्लॉक को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। स्टाफ की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियाें को भेज दिया गया है ताकि समय रहते सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed