फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Proposal for division of Barnoh Panchayat, suggestions sought in three days

Una News: बरनोह पंचायत के विभाजन का प्रस्ताव, तीन दिन में मांगे सुझाव

Tue, 03 Mar 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Mar 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
Proposal for division of Barnoh Panchayat, suggestions sought in three days
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के विभाजन एवं पुनर्गठन को लेकर अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 28 फरवरी, 2026 को शिमला से जारी की गई। जारी अधिसूचना के अनुसार, पंचायती राज विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना के विकास खंड ऊना के अंतर्गत वर्तमान ग्राम पंचायत बरनोह के विभाजन का प्रस्ताव विचाराधीन है। प्रस्ताव के तहत ग्राम पंचायत बरनोह से कुछ ग्रामों को अलग कर नई ग्राम पंचायत का गठन/स्थापना की जाएगी। अनुसूची में दिए विवरण के अनुसार, डगेड़ा ग्राम को नई ग्राम पंचायत में शामिल किया जाना प्रस्तावित है, जबकि कोष्ठ संख्या-5 में वर्णित ग्रामों को छोड़कर अन्य सभी ग्राम वर्तमान में ग्राम पंचायत बरनोह में ही बने रहेंगे। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा-3 की उपधारा (1) व (2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की जा रही है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित ग्राम सभा सदस्यों को इस प्रस्ताव पर कोई सुझाव या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो वे अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन (3) दिनों के भीतर उपायुक्त, जिला ऊना को लिखित रूप में भेज सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed