फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Process to set up a blood storage unit at Civil Hospital Haroli accelerated.

Una News: नागरिक अस्पताल हरोली में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया तेज

Sun, 28 Jun 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 28 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Process to set up a blood storage unit at Civil Hospital Haroli accelerated.
ऊना। नागरिक अस्पताल हरोली में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। यूनिट स्थापित होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को रक्त की उपलब्धता के लिए जिला मुख्यालय ऊना या अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यूनिट की स्थापना का कार्य एचएलएल कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन और संबंधित एजेंसी के बीच समन्वय प्रक्रिया चल रही है। ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू होने के बाद अधिकृत ब्लड बैंकों से रक्त प्राप्त कर उसे अस्पताल में सुरक्षित रखा जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उपचार व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इस सुविधा से हरोली तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अस्पताल परिसर में जल्द ही यूनिट स्थापित कर दिया जाएगा।
-डॉ. शिंगारा सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed