फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Preparation for expansion of APMC campus, proposal sent to government

Una News: एपीएमसी परिसर के विस्तार की तैयारी, सरकार को भेजा प्रस्ताव

Mon, 06 May 2024 03:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 06 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Preparation for expansion of APMC campus, proposal sent to government
ऊना। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) ऊना परिसर का दायरा बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। एपीएमसी प्रबंधन ने दायरा बढ़ाने के लिए दस्तावेजों का मसौदा तैयार कर मंजूरी को भेजा है। वर्तमान में एपीएमसी ऊना का परिसर 25 कनाल क्षेत्र में फैला है। इसमें 12 कनाल अतिरिक्त क्षेत्र शामिल कर परिसर को विस्तार देने की योजना है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंडी परिसर के विस्तारीकरण को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में एक बैठक भी हो चुकी है, जिसमें दस्तावेजों को खाका तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद मंडी परिसर में दुकानों का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा आवासीय परिसर के निर्माण के अलावा अन्य ढांचागत विकास कार्य किए जाएंगे। इससे किसानों और बागवानों को भी अपनी उपज की बिक्री में आसानी होगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन

हालांकि अभी यह मसला सरकार के ध्यान में है, मगर जैसे ही मंजूरी मिलती है तो मंडी समिति परिसर परिसर का दायरा बढ़ेगा। इससे क्षेत्र के लोगों के साथ ही कर्मचारियों अधिकारियों और कारोबारी को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में मंडी समिति के यार्ड में 35 आढ़ती पंजीकृत हैं, जो फल-सब्जी सहित अन्य का कारोबार करते हैं। रामपुर और टकारला की अनाज मंडी भी एपीएमसी ऊना के ही अधीन आती हैं। एपीएमसी ऊना में सचिव के अलावा चार मिनिस्ट्रियल स्टाफ, दो फील्ड स्टाफ और पांच स्पोर्टिंग स्टाफ सहित एक दर्जन के तकरीबन कर्मचारी हैं। यहां सुपरवाइजर का ही एक पद रिक्त चल रहा है।



सरकार के ध्यान में मामला
एपीएमसी ऊना के सचिव भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मंडी समिति परिसर का दायरा बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करके सरकार को भेजा है। यह मसला सरकार के ध्यान में है। एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक कर तमाम प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। जैसे ही मंजूरी मिलती है, परिसर का दायरा बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लोगों को भी जाम सहित अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी और कर्मचारियों को आवास मुहैया होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed