फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prabhat Singh becomes state secretary of Rashtriya Sanatan Dharma Manch

Una News: प्रभात सिंह बने राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच के प्रदेश सचिव

Tue, 04 Feb 2025 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 04:56 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Singh becomes state secretary of Rashtriya Sanatan Dharma Manch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। प्रभात सिंह जम्वाल को राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा की संस्तुति पर राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ने मंडल चिंतपूर्णी के अध्यक्ष प्रभात सिंह जम्वाल को हिमाचल प्रदेश का सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रभात सिंह की नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रनौत की तरफ से की गई है। जम्वाल को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर जिला अध्यक्ष बृजपाल सिंह, उपाध्यक्ष जरनैल सिंह, जिला सचिव सुरजीत सिंह लम्बरदार, मंडल चिंतपूर्णी महिला अध्यक्षा सीमा गोस्वामी, महासचिव मोहन लाल दत्ता, उपाध्यक्ष सुमनेश शर्मा, विरेंद्र कुमार शर्मा, कुलदीप डोगरा और मंडल चिंतपूर्णी सचिव अश्विनी कुमार राणा आदि ने बधाई दी। मंच के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच धार्मिक स्थलों की रक्षा करेगा। समाज में जातिगत भेदभाव मिटाने का कार्य करेगा, सनातन धर्म की रक्षा करेगा, असामाजिक तत्वों की ओर से समाज में फैलाए जा रहे गलत कार्य, नशा आदि को रोकने का कार्य करेगा। प्रभात सिंह जम्वाल ने अपनी नियुक्त पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रनौत और प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा के साथ मंच का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed