फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Power outage exposes the reality of the health center; patients treated in the dark.

Una News: बिजली कट ने खोली स्वास्थ्य केंद्र की पोल, अंधेरे में हुआ मरीजों का इलाज

Tue, 07 Jul 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Power outage exposes the reality of the health center; patients treated in the dark.
दौलतपुर चौक (ऊना)। बिजली कट के दौरान आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रखने के दावों की सोमवार को उस समय पोल खुल गई, जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौलतपुर चौक में घंटों बिजली गुल रहने के कारण मरीजों का इलाज अंधेरे में करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था नहीं होने से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल की फ्लैश लाइट और सीमित रोशनी में मरीजों की जांच और उपचार करना पड़ा। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड ने सोमवार को पहले ही बिजली कट का नोटिस जारी किया था लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी खबर लिखे जाने तक शाम करीब सात बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। बिजली न होने से अस्पताल में पंखे, लाइटें और अन्य आवश्यक उपकरण बंद रहे, जिससे उमस भरी गर्मी में मरीजों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया तो किसी भी आपात स्थिति में मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed