{"_id":"68987fb4735540d7c1060432","slug":"potholes-reign-on-the-road-from-sohari-to-baduha-banks-washed-away-in-the-rain-administration-unaware-una-news-c-93-1-una1002-161841-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सोहारी से बडूहा तक सड़क में गड्ढों का राज, बरसात में बहा किनारा प्रशासन बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सोहारी से बडूहा तक सड़क में गड्ढों का राज, बरसात में बहा किनारा प्रशासन बेखबर
विज्ञापन
सोहारी-बडूहा सड़क बनी खतरे की राह, बरसात में हालात और बिगड़े
दोपहिया वाहन चालकों के लिए मार्ग बन रहा हादसों का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। सोहारी से बडूहा तक जाने वाली सड़क की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क अब सफर के बजाय लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। भारी बारिश के चलते सड़क का किनारा (बर्म) पूरी तरह बह गया है, जिससे सड़क संकरी और बेहद खतरनाक हो गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग हादसों का कारण बन रहा है। बडूहा चौक की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। यहां गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है, वहीं फिसलन और हादसों का डर हर समय बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभाग की लापरवाही के चलते आम जनता को रोजाना जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और बडूहा चौक पर जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता का कहना है कि बरसात के बाद मार्ग को ठीक करने का कार्य शुरू किया जाएगा।