फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pothole on Baduhi-Takarla main road, department unaware for eight months

Una News: बड़ूही-टकारला मुख्य सड़क पर पड़ा गड्ढा, आठ माह से विभाग बेखबर

Tue, 20 May 2025 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 May 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
Pothole on Baduhi-Takarla main road, department unaware for eight months
बड़ूही (ऊना)। बड़ूही-टकारला से पंजोया-नेहरियां-धर्मशाला-नादौन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पिछले आठ माह से पड़ा गड्ढा लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गड्ढा गंभीर खतरा बन चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सड़क के बीच से पानी का पाइप डाला गया थी। जिसमें बाद में लीकेज हो गया। लीकेज ठीक करने के लिए सड़क को बीच से खोद दिया गया था। उस समय संबंधित विभाग को सूचित भी किया गया और 8000 रुपये की राशि जमा करवा दी गई थी, जिससे मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो सके लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद विभाग ने अभी तक मरम्मत नहीं करवाई। आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। टकारला में ही मेडिकल स्टोर चलाने वाले सुनील धीमान का कहना है कि गड्ढा हमारी दुकान के बिलकुल पास है। कई बार बाइक, स्कूटर वाले इस गड्ढे में गिर कर घायल हो जाते हैं। कई बार विभाग से शिकायत की लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन ही मिला। कनिष्ठ अभियंता वरिंदर वर्मा ने बताया कि समस्या हमारे संज्ञान में है। यह सड़क पानी की पाइपलाइन की लीकेज के कारण खोदी गई थी। जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब देखना यह होगा कि विभाग अपने आश्वासन पर कितना अमल करता है और कब तक इस गड्ढे से लोगों को राहत मिलती है। जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक यह गड्ढा राहगीरों के लिए खतरा बना रहेगा। स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क के मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाए ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed