फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Post-mortem report received in mother-infant death case

Una News: जच्चा-बच्चा मौत मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Fri, 16 Oct 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 16 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem report received in mother-infant death case
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पुलिस ने रिपोर्ट की जानकारी पीड़ित परिवार के साथ भी साझा की है। मृतका रीना (33) निवासी अपर अरनियाला का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया गया था। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामले में मेडिकल बोर्ड गठित करने की प्रक्रिया में जुट गई है। बता दें कि प्रसव के दौरान रीना और उसके नवजात की मौत के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामले में महिला चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में मेडिकल बोर्ड गठित करने की तैयारी है। पुलिस अपने स्तर पर गठित किए जाने वाले मेडिकल बोर्ड की मदद से मौत के कारणों और उपचार के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की जांच करवाएगा। पुलिस मामले में उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। उक्त मामले में डॉ प्रियंका अस्पताल प्रबंधन की तरफ से गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार मोबाइल के माध्यम से अपनी बात रखने की मांग की। लेकिन अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड ने फोन पर बयान लेने से इंकार कर दिया। अब इस मामले में पुलिस की तरफ से गठित होने वाले मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट के बाद कार्यवाही आगे बढ़ेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की पुष्टि एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों के परामर्श के लिए पुलिस अपने स्तर पर अलग से बोर्ड का गठन करके कार्यवाही को आगे बढाएगी। जिसमें पीजीआई या एम्स के चिकित्सकों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed