{"_id":"6ad12c52d02a6486f8078870","slug":"on-the-fifth-day-of-sharadiya-navratri-14000-devotees-offered-prayers-to-goddess-chintpurni-una-news-c-93-1-una1002-209908-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन 14 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां चिंतपूर्णी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन 14 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां चिंतपूर्णी के दर्शन
Fri, 16 Oct 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले के पांचवें दिन वीरवार को करीब 14 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर और चिंतपूर्णी बाजार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई और दोपहर तक दर्शन के लिए लगी डबल लाइन पुराने बस स्टैंड के पास पहुंच गई।
नवरात्र मेले के दौरान मां के दर्शन करने के लिए पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु चिंतपूर्णी पहुंच रहे हैं। वीरवार को मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। इनमें कई श्रद्धालु अपनी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार विशेष वेशभूषा में भी नजर आए। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए और भजन गाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते रहे। इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
नवरात्र मेले के चलते चिंतपूर्णी बाजार में भी दिनभर रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं की आवाजाही से दुकानदारों में भी उत्साह बना रहा। मंदिर मार्ग पर प्रसाद, चुनरी और पूजा सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। हालांकि, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कतारों में खड़ा होना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भक्तों में मां के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि वीरवार को करीब 14 हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, जो श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने में जुटे हुए हैं।