{"_id":"6ad12df90517af21d90524bd","slug":"interest-in-installing-solar-power-plants-in-homes-has-begun-to-grow-una-news-c-93-1-ssml1047-209901-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: घरों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए बढ़ने लगी रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: घरों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए बढ़ने लगी रुचि
Fri, 16 Oct 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर और आसपास के क्षेत्रों में घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने को लेकर लोगों में रुचि बढ़ने लगी है। ऊना उपमंडल में करीब 750 घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जा चुके हैं। अब नगर निगम भी अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूक करेगा। इसके लिए आगामी दिनों में जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। अभियान के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लाभ और बिजली के बिल में होने वाली बचत के बारे में जानकारी दी जाएगी।
बिजली की बढ़ती जरूरत के बीच घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाना लोगों के लिए एक विकल्प बनकर उभर रहा है। इससे घरों में बिजली की जरूरत का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा किया जा सकता है। साथ ही बिजली के बिल में भी बचत की संभावना रहती है। इसी को देखते हुए लोग अपने घरों की छतों पर प्लांट लगाने में रुचि दिखा रहे हैं।
लोगों को बताएंगे सौर ऊर्जा के फायदे
नगर निगम की ओर से चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान में लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। निगम का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक परिवार इस व्यवस्था को अपनाने के लिए आगे आएं। लोगों को घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए लोग रुचि दिखा रहे हैं। ऊना शहर व आसपास के क्षेत्रों में अभी तक 750 के करीब प्लांट लग चुके हैं। आगामी समय में यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।
-अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड मंडल ऊना