फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MBA classes to begin in Panjawar from next year: Mukesh Agnihotri

पंजावर में अगले वर्ष से शुरू होंगी एमबीए की कक्षाएं : मुकेश अग्निहोत्री

Fri, 16 Oct 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 16 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
MBA classes to begin in Panjawar from next year: Mukesh Agnihotri
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में निर्माणाधीन मियां हीरा सिंह स्टेट को-ऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक केंद्र में अगले वर्ष से एमबीए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए गुजरात के आनंद स्थित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के साथ सहयोग किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय सहकारिता के क्षेत्र में प्रशिक्षित प्रबंधक, विशेषज्ञ और नेतृत्व तैयार करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री सहकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले पंजावर गांव में आयोजित छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पंजावर में बस अड्डे के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग बस अड्डे के लिए जिस स्थान का चयन करेंगे, वहां इसका निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

दंगल में मलेरकोटला के रज्जाक विजेता और होशियारपुर के बिल्लू उपविजेता रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने विजेता को 41 हजार रुपये और उपविजेता को 30 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। वहीं, ऊना केसरी का खिताब ऊना हॉस्टल के समीर ने अपने नाम किया जबकि पंजावर के सौरभ उपविजेता रहे। इस मुकाबले में समीर को 12 हजार रुपये और सौरभ को 9 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed