फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bus services come to a halt in Una; loss of three lakh rupees incurred.

Una News: ऊना में थमे बसों के पहिये, तीन लाख का नुकसान

Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bus services come to a halt in Una; loss of three lakh rupees incurred.
ऊना। पंजाब बंद का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बस संचालन पर भी पड़ा। ऊना से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जाने वाले विभिन्न रूटों पर 75 बसें नहीं चलीं।
विज्ञापन

इससे ऊना डिपो को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। बंद के चलते सुबह आठ बजे के बाद पंजाब जाने वाले और पंजाब से होकर गुजरने वाले रूटों पर बसों का संचालन बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

एचआरटीसी से मिली जानकारी के अनुसार, ऊना डिपो की 40 बसें और अन्य डिपो की 35 बसें प्रभावित रहीं।
बंद के कारण ऊना से अमृतसर, लुधियाना सहित पंजाब के अन्य शहरों के लिए बसें नहीं भेजी गईं। इसके अलावा ऊना से दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा की ओर जाने वाले कई रूटों पर भी सेवाएं बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित रूटों में ऊहल-विकास नगर, ऊना-चंडीगढ़, ऊना-शिमला वाया एम्स, भद्रकाली-चंडीगढ़, चढियार-देहरादून, हरोली-दिल्ली और ऊना-बद्दी शामिल रहे। इन रूटों पर बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा देहरा, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर डिपो की दिल्ली, पंजाब जाने वाली बसें भी बंद रहीं। वहीं, ऊना से होशियारपुर और नंगल तक निगम की बसों की आवाजाही जारी रही। इन रूटों पर बस सेवाएं बंद नहीं की गईं। सुबह आठ बजे के बाद प्रभावित मार्गों पर संचालन रोकने से निगम की कई बसें निर्धारित रूटों पर नहीं जा सकीं।

पंजाब बंद के चलते चंडीगढ़ जाने वाली सीटीयू की बसें वाया बद्दी होकर गईं। हालांकि इन बसों में बीच रास्ते के यात्रियों को नहीं बैठाया गया। इससे रोपड़, मोहाली सहित चंडीगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed