फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pooja Rani of Kaloh won the cooking competition.

Una News: कुकिंग प्रतियोगिता में कलोह की पूजा रानी ने मारी बाजी

Sun, 28 Dec 2025 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Pooja Rani of Kaloh won the cooking competition.
कलोह स्कूल में करवाई खंड स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। खंड गगरेट-प्रथम के अंतर्गत पीएमश्री राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कलोह में खंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में गगरेट-प्रथम ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत मिड-डे मील (एमडीएम) वर्करों एवं समुदाय के आठ चयनित प्रतिभागियों ने अपनी पाक-कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जीपीसीएस कलोह की पूजा रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, जीपीएस मवा कहोलां के रविंद्र सिंह ने द्वितीय स्थान तथा जीपीएस मवा सिंधियां की सुदेश कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गगरेट-प्रथम वीरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पोषण और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पोषण विशेषज्ञ डॉ. तानिया वशिष्ठ ने भोजन में पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का सफल संचालन कनिष्ठ कार्यालय सहायक रिशव जसवाल की ओर से किया गया। कार्यक्रम के दौरान राकेश जसवाल (सीएचटी), पंकज जसवाल (अधीक्षक ग्रेड-2), संजीव शर्मा (क्लर्क) तथा शोभा गुलेरिया (जेबीटी) भी उपस्थित रहे और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को प्रदान किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्वाद में सुधार लाना तथा मिड-डे मील वर्करों के कौशल को और अधिक निखारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed