फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Health department monitors the quality of food items at the fair

Una News: मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

Sat, 17 Oct 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 17 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health department monitors the quality of food items at the fair
चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी में चल रहे शारदीय मेले के छठे दिन श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। विभागीय टीम विभिन्न सेक्टर में जाकर लंगरों और खाने-पीने की दुकानों में सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित भोजन व्यवस्था का जायजा ले रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम में एमएचएस मोहनलाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। टीम ने लंगर संचालकों और खाद्य सामग्री विक्रेताओं को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। गोलगप्पे बेचने वालों को पानी और पूरी परोसते समय हाथों का सीधा संपर्क रोकने के लिए दस्ताने पहनना अनिवार्य किया गया है। गोलगप्पे के पानी में आरओ या उबला हुआ साफ पानी इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा भोजन में बाल गिरने से रोकने के लिए सिर पर कैप पहनने और एप्रन का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विभाग की टीम खाने-पीने की दुकानों और लंगरों में खाद्य पदार्थों को तैयार करने तथा पीने के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता पर नजर रख रही है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed