{"_id":"66353451906882d6c4096f47","slug":"polling-stations-equipped-with-basic-facilities-will-be-available-in-una-district-dc-una-news-c-93-1-una1002-123274-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र : डीसी
Sat, 04 May 2024 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 04 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ऊना जतिन लाल।।संवाद
बोले- सभी केंद्रों पर सुनिश्चित कर ली गई हैं शत-प्रतिशत न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। जिले में 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मतदान केंद्रों पर लोगों की सुविधा के लिए छायादार स्थान, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हीलचेयर, सभी के लिए पेयजल, शौचालय, मेडिकल किट समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर लोगों की सहायता के लिए वालंटियर भी तैनात रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग द्वारा शुक्रवार को शिमला से वीडियो कान्फ्रेंस से ली गई बैठक में जतिन लाल ने यह जानकारी दी। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलावार व्यवस्थाओं का ब्यौरा लिया। इस दौरान सभी निर्वाचन अधिकारियों को डाक मत पत्रों से मतदान के संबंध में तैयार मानक संचालन प्रक्रिया को लेकर भी विस्तार से बताया गया।
हर विधानसभा में 5-5 मतदान केंद्र महिला कर्मी करेंगी संचालित
ऊना जिले में 516 मतदान केंद्रों में से 25 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित होंगे। इनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित करेंगी। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 1 मतदान केंद्र का संचालन युवा कर्मियों द्वारा किया जाएगा, उनके संचालन का जिम्मा 30 साल से कम आयु के युवा कर्मी संभालेंगे। वहीं, जिले में कुल 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें विधानसभा वार 4-4 आदर्श मतदान केंद्र होंगे।