फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

मंत्रियों और विधायकों के कट सकते हैं टिकट : सुरेश कश्यप

Tue, 03 May 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
political
political
ऊना। भापजा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ मंत्रियों और विधायकों के टिकट कट सकते हैं। इस बार नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस में बड़े स्तर पर हुए फेरबदल को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति पहले से जगजाहिर है। मंगलवार को ऊना में मीडियाकर्मियों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार शाम जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में कहा कि हिमाचल में पार्टी की ओर से सर्वे हुआ है। इस सर्वेक्षण के आधार पर आगामी विस चुनाव में टिकट आवंटन होगा। उन्होंने हिमाचल में समय पूर्व चुनाव की संभावना से भी इंकार नहीं किया। कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और कार्यकर्ता धरातल स्तर पर सक्रिय हैं। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे से साफ हो रहा है कि पार्टी में अपनी डफली अपना राग वाली स्थिति पैदा हो चुकी है। एक प्रश्न के जवाब देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देशभर में कांग्रेस के हुए हाल को हिमाचल कांग्रेस के नेता एक बार देख लें। उन्होंने दावा किया है कि आगामी विस चुनाव में हिमाचल में मिशन रिपीट होगा और भाजपा सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed