{"_id":"5f11d9df8ebc3e63cc58c87f","slug":"political-una-news-sml3387136170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री एक बीघा योजना होगी वरदान सिद्ध : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री एक बीघा योजना होगी वरदान सिद्ध : कंवर
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ग्राम पंचायत पलाहटा में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य पशुपालन मंत्री ने पलाहटा पंचायत का दौरा किया। उन्होंने मनरेगा के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सके और गांव की अर्थव्यवस्था अधिक सुदृढ़ बने।
कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से 21 मई को महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री एक बीघा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना को मनरेगा के साथ जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की एक बीघा भूमि को सब्जी तथा फल उत्पादन के लिए बैकयार्ड किचन गार्डन के रूप में तैयार किया जाएगा। यह योजना के लाभार्थियों की तकदीर बदलकर उनके लिए वरदान सिद्ध होगी।
कंवर ने कहा कि इस समय से देश भयंकर महामारी से गुजर रहा है। इसलिए हर व्यक्ति मनरेगा तथा अन्य कार्य करते समय मास्क और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। कंवर ने कहा कि हमें कोरोना को हराना है, जिंदगी को नहीं, इसलिए सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के तहत ही काम करें। स्मार्ट फोन उपभोक्ता अपने फोन में अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करके उसे क्रियाशील रखें। इस अवसर पर गो सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, प्रधान राज कुमारी, महेंद्र सिंह रामपाल व जगदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।