{"_id":"62225ea17dc0f35df26ebdbc","slug":"political-calculations-starts-for-the-post-of-gagret-nagar-panchayat-una-news-sml401535170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं गगरेट अध्यक्ष पद के लिए अंदरखाते जोड़तोड़ की राजनीति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं गगरेट अध्यक्ष पद के लिए अंदरखाते जोड़तोड़ की राजनीति शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। गगरेट नगर पंचायत में तख्तापलट के बाद अब नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। नपं पंचायत नौ मार्च को नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों में अध्यक्ष पद के लिए अभी एक ही दावेदार सुरेंद्र सिंह दौड़ में आगे हैं। हालांकि, अविश्वास प्रस्ताव में अपनी कुर्सी गंवाने वाले वीरेंद्र शर्मा भी हारी हुई बाजी फिर से जीतने की जुगत में हैं।
बता दें कि गगरेट नगर पंचायत में पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित कराकर वीरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष पद की कुर्सी से हटा दिया था। कुल सात पार्षदों वाली गगरेट नगर पंचायत में चार असंतुष्ट पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।
नपं में भाजपा समर्थित पार्षदों की ज्यादा संख्या देखते हुए पार्टी नेताओं ने वीरेंद्र शर्मा की कुर्सी पर आए इस संकट को टालने के प्रयास किए थे। लेकिन, बात न बनती देख भाजपा नेताओं ने इस प्रकरण से दूरी बना ली।
विज्ञापन
नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथि तय होने के बाद अब एक फार फिर गगरेट में भाजपा की भीतरी राजनीति शुरू हो गई है। नए अध्यक्ष पद के लिए पार्षद सुरेंद्र सिंह का नाम सबसे ऊपर है, उन्हें तीन अन्य पार्षदों का समर्थन मिलने के संकेत हैं।
वहीं, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा भी फिर से अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने के लिए जोड़तोड़ की कोशिश में जुट गए हैं।